सिवनी

श्री खाटु श्याम बाबा की निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

सिवनी 4 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। श्री खाटु श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को मुख्यालय के शुक्रवारी श्रीराम मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। श्री श्याम परिवार समिति द्वारा निकाली गई निशान यात्रा में महिलाओं-पुरूषों सहित श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रथ पर सवार श्री खाटु श्याम की आकर्षक झांकी के पीछे श्याम का ध्वज लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।श्याम के मनभावन भक्ति भजनों के साथ निकाली श्री खाटु श्याम की निशान यात्रा जिस जगह से भी गुजरी वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह यात्रा में शामिल श्याम भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई।
हारे को खाटु श्याम का सहारारू श्रद्धालुओं ने बताया कि, हारे के सहारे बाबा श्याम जी कलयुग के देवता हैं जो हार के इनके दरबार मे शरण में पहुंच जाता है उसकी कभी हार नहीं होती। इनके मंदिर के आगे हारे का सहारा लिखा होता है। माता के वचन अनुसार आज भी ये हारे का साथ देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के अवतार खाटु बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर शुक्रवारी से दोपहर 3 बजे निकाली गई पैदल निशान यात्रा गिरिजाकुंड चौक से मठ रोड, छिंदवाडा चौक से होते हुए नागपुर रोड स्थित निर्माणाधीन श्याम मंदिर आरेंज सिटी कालोनी पहुंची।रथ में श्याम बाबा की मूर्ति का जगह-जगह स्वागत व पूजन किया गया। वहीं यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत सत्कार किया गया। यात्रा के समापन स्थल निर्माणाधीन श्याम मंदिर परिसर में 1100 दीप प्रज्वलन कर धूमधाम जन्मोत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *