सिवनी

मिशन हायर सेकेण्डरी सिवनी में सम्पन्न हुई चित्रकला प्रतियोगिता

सिवनी 4 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 01 से 07 नवम्बर 2022 तक म.प्र.स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला अंतर्गत जिला स्तर पर मिषन बालक उ.मा.वि.सिवनी के हॉल में 03 नवंबर .2022 को स्थानीय शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता 02 आयु वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 9 एवं 10वीं के छात्र-छात्राऐं जूनियर आयुवर्ग की प्रतियोगिता एवं कक्षा 11 एवं 12वीं के छात्र-छात्राऐं सीनियर आयुवर्ग में की प्रतियोगिता में भाग लिया।
बताया गया कि दोनों आयु वर्गों में शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाऐं के 21-21 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर आयु वर्ग में प्रथम कु. खुशबू डहेरिया म.ल.बा.क.उ.मा.वि.सिवनी, द्वितीय-कु. शानवी जैन सेंट फ्रांसिस सिवनी, तृतीय स्थान कु. पायल सनोड़िया शास.क.उ.मा.वि. मठमंदिर सिवनी ने प्राप्त किया। इस प्रकार सीनियर आयु वर्ग में प्रथम-कु. श्रेया सोनी अरूणांचल पब्लिक स्कूल सिवनी, द्वितीय-कु. ज्योति डहेरिया शास.उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी एवं तृतीय स्थान मोहम्मद जकारिया मिशन .उ.मा.वि. सिवनी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णांयक के दायित्व की भूमिका रूपराम पवार सेवानिवृत्त शिक्षक सिवनी एवं बी.एल.बहुनिया सेवानिवृत्त शिक्षक बरघाट के द्वारा पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *