सिवनी

नगरीय निकाय चुनाव : दोपहर 3 बजे तक सिवनी में 53.08 प्रतिशत एवं बरघाट में 74.14 प्रतिशत मतदान 

सिवनी 06 जुलाई 2022 (लोकवाणी)। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 06 जुलाई 2022 को नगर पालिका परिषद सिवनी के 24 एवं नगर परिषद बरघाट के 15 वार्डों से पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदान जारी है।    

                     नगर पालिका क्षेत्र सिवनी में 24 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 118  मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 88 हजार 55 है। आज पार्षद हेतु सिवनी नगरपालिका क्षेत्र में 3 बजे तक  53.08 प्रतिशत मतदान हुआ।  इसी तरह नगर परिषद बरघाट में 15 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 16  मतदान केन्द्र बनाये गये है। जहाँ 3 बजे तक 74.14 प्रतिशत मतदान हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *