सिवनी

बालाघाट व मंडला संसदीय क्षेत्र में समाहित है सिवनी की दो-दो विधानसभाएं, चुनाव प्रचार प्रसार की दिख रही कमी

सिवनी 15 अप्रैल (लोकवाणी)। जिले की चार विधानसभा जो कि बालाघाट व मंडला संसदीय क्षेत्र में बराबर-बराबर बटी हुई है। जहां सिवनी व बरघाट विधानसभा बालाघाट संसदीय क्षेत्र में तथा लखनादौन व केवलारी विधानसभा मंडला संसदीय क्षेत्र में आती है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा व कांग्रेस ने दोनों ही संसदीय क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं देखा जा रहा है सिवनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों का चुनावी प्रसार धीमा नजर आ रहा है। चुनाव की नाम पर सिर्फ कांग्रेस व भाजपा कार्यकत्ताओं की बैठके ले रहे है तथा पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प ले रहे है जमीनी हकीकत यह है कि अभी भी जोर-शोर से चुनावी प्रसार प्रांरभ भी नहीं हो पाया है।
ज्ञात हो कि बालाघाट संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा आती है जहां बालाघाट जिले की 6 विधानसभा बैहर, लांजी, परसवाड़ा, बालाघाट, वारासिवनी कटंगी तथा सिवनी जिले की 2 विधानसभा बरघाट व सिवनी शामिल है। अभी तक यह समझा आ रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों ने बालाघाट जिले की 6 विधानसभा में अपनी ताकत लगा रखी है वहीं सिवनी जिले की दो विधानसभा में चुनावी प्रचार ना के बराबर दिखायी दे रहा है। ऐसा लग रहा है इस लोकसभा चुनाव को लेकर यहां के प्रमुख राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह ही नहीं है। यदि उत्साह होता तो सिवनी व बरघाट क्षेत्र में राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार सामग्री सड़कों व घरों पर दिखायी दे रही होती तथा जमीनी निष्ठावान कार्यकर्ता वोट मांगने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे होते।
मंडला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 08 विधान सभा क्षेत्र शामिल है। जहां डिंडौरी जिले की 2 विधानसभा शाहपुरा (एसटी) , डिंडोरी (एसटी), मंडला जिले की 3 एसटी सीट बिछिया, निवास, व मंडला, सिवनी जिले की 2 विधानवसभा केवलारी (सामान्य), लखनादौन (एसटी) व नरसिंगपुर जिले की एक विधानसभा गोटेगांव शामिल है। सिवनी जिले की केवलारी व लखनादौन दोनों ही विधानसभा मंडला संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। वर्तमान आसीन लोकसभा चुनाव में मंडला से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार ज्यादा दिखायी नहीं दे रहा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री के घंसौर आगमन के बाद चुनावी प्रसार थम सा गया है ऐसा लग रहा हैं जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी दिखायी दे रही है।
वाक्स…………………….…….
दो संसदीय क्षेत्र के लिए सिवनी जिले के 10,80,248 मतदाता करेंगे मतदान
सिवनी जिले के बालाघाट लोकसभा अंतर्गत सिवनी व बरघाट विधान सभा आती है तथा मंडला संसदीय क्षेत्र में लखनादौन व केवलारी विधानसभा समाहित है। सिवनी जिले में इन चारों विधानसभा में लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में 1407 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान होगा, जहां दोनों संसदीय क्षेत्र बालाघाट व मंडला के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 1081052 मतदाता हैं। जिसमें बरघाट विधान सभा क्षेत्र के 245317, सिवनी विस के 276127, केवलारी विस केे 262076, लखनादौन विधानसभा के 297532 मतदाता अपने अधिकार का आगामी 19 अप्रैल को करेंगे।
तालिका……………01
लोकसभा बालाघाट 2019 के चुनाव परिणाम
दल        उम्मीदवार             वोट
बीजेपी    ढाल सिंह बिसेन      696102
कांग्रेस     मधु भगत             454036
बसपा      कंकर मुंजारे          85177
आईएनडी  बोध सिंह भगत    47,220
नोटा                                  4,242
बहुमत                               2,42,066
………………………………………………
तालिका क्रमांक…………………02
लोकसभा मंडलारू 2019 के चुनाव परिणाम
दल        उम्मीदवार               वोट:
भाजपा    फग्गन सिंह कुलस्ते  737,266
कांग्रेस     कमल सिंह मरावी    6,39,592
जीजीपी    रामगुलाम उइके      48,925
नोटा                                    32,240
बहुमत                                 97,674

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *