सिवनी

बरघाट व केवलारी में मिले 2 कोरोना  पॉजिटिव मरीज मिला

सिवनी 14 मार्च 2021 (लोकवाणी) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार केवलारी एवं बरघाट में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 2 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

       प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 72140 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1630 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1608 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 11 होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *