सिवनी

प्रमुख घटनाएं: 09 दिसंबर 2020 का इतिहास

1484–हिंदी के महान कवि संत सूरदास का जन्म।

1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

1873- हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।

1898 – बेलूर मठ की स्थापना।

1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

1913 – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार. होमाई व्यारावाला का जन्म।

1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।

1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1945 – प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म।

1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल हॉल में हुई।

1946 – कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जन्म।

1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।

2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।

2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।

2007 – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन।

2012 – मैक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।

2013- इंडोनेशिया में बिनटारो के नजदीक ट्रेन हादसे में सात की मौत, 63 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *