सिवनी 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। प्रमुख सचिव सहकारिता के. सी. गुप्ता 25 नवंबर की शाम सिवनी पहुँचे, जहाँ सिवनी पहुँचकर उन्होंने सर्वप्रथम सिवनी डबल लॉक खाद गोदाम का औचक निरीक्षण कर डीएमओ विपणन संघ से जिले में खाद की यथास्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अखिलेश कुमार निगम डिप्टी कमिश्नर को ऑपरेटिव सिवनी प्रमुख सचिव श्री गुप्ता के साथ पूरे समय मौजूद रहें।
