सिवनी

राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता प्रदेश भर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सिवनी में देंगे प्रशिक्षण

सिवनी 2 नवम्बर 2022 (लोकवाणी)।भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले के नेतृत्व में भाजयुमो का अति-महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जिला सिवनी के लूघरवाड़ा स्थित द ग्रेंड रजवाड़ा में दिनांक 5 एवं 6 नवम्बर को आयोजित होना है।
प्रशिक्षण में प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। जिससे युवाओं के नेतृत्व क्षमता को निखारा जा सके। कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदेश स्तर से 14 सदस्यीय संचालन समिति करेगी। समिति में प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल, प्रदेश मंत्री अभय आप्टे, प्रदेश मंत्री सुभेंद्र गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी विवेक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी शुभम वर्मा, जिला अध्यक्ष बालाघाट भुपेंद्र सहागपुरे, जिला अध्यक्ष सिवनी युवराज राहंगडाले, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र पटवा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मथुरा दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय रोहाणी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा के साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री भाजपा शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी भाजपा मुरलीधर राव, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या, राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो रोहित चहल, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो वैभव पवार, प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *